सत्र से पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले CM, भोजन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

गैरसैंण में सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों और पुलिस के जवानों समेत अन्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

गैरसैंण में सुबह भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वहां मौजूद सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों और विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उनके साथ संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें -  लोहाघाट के कालू सैयद बाबा के उर्स मेले की तैयारियां तेज, हिंदू-मुस्लिम एकता का बनेगा प्रतीक

रसोई गृह में तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999