हल्द्वानी की इन वार्डों मे खराब स्टेट लाइट को सही कराने को लेकर सहायक नगर आयुक्त को सौंपा शिकायती पत्र

खबर शेयर करें -

वार्ड न 37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार और वार्ड 36 के वीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में वार्ड 37,36 के युवा और मात्र शक्ति के साथ नगरनिगम हल्द्वानी में काफी समय से खराब पड़ी स्ट्रीटलाइट को सही करवाने तथा नयी स्ट्रीटलाइट लगाने व स्ट्रीट लाइट के स्विच ऑन ऑफ करने तथा जंगल किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु नगरनिगम हल्द्वानी में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी को शिकायती पत्र भी सौंपा गया।सहायक नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही कर अधिकारियों को निर्देशित किया,और 24 घंटे के भीतर सभी लाइट को सही करवाने तथा नयी लगाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ की बेटी मानसी नेगी ने फिर जीता गोल्ड

उक्त प्रदर्शन के दौरान अल्का आर्य,भावना रावत,देवेन्द्र बिष्ट,मनीष आर्य,पंकज अधिकारी,मुकेश ब्रजवासी,नितिन कुमार,रवि आर्य,रितिक कुमार,दीपक कुमार,अंशुमन आर्य,रिंकू आर्य समेत तमाम युवा उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999