कांग्रेस ने सुमित हृदयेश को दी हल्द्वानी सीट पर हैट्रिक जमाने की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

आखिरकार कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची को लेकर पूरे उत्तराखंड में लोगों को इंतजार था। पहली सूची में 53 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं।वीआईपी सीट हल्द्वानी से सुमित हृदयेश कांग्रेस ने अपना चेहरा बनाया है। इससे पहले हल्द्वानी विधानसभा सीट पर स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश ने लगातार दो बार चुनाव जीता और अब तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाने की जिम्मेदारी सुमित को दी गई है।

राज्य गठन के बाद साल 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हल्द्वानी सीट पर कब्जा जमाया था और इंदिरा हृदयेश विधायक बनी थी। साल 2007 में हल्द्वानी विधानसभा सीट भाजपा के पक्ष में गई और बंशीधर भगत विधायक बने। साल 2012 और 2017 में कांग्रेस से हल्द्वानी का किला अपने नाम किया और बता दिया कि यह विधानसभा सीट उनका गढ़ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  तीन ग्रामों को मिला राजस्व ग्राम का दर्जा.केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री.मुख्यमंत्री. वन मंत्री का जताया आभार!!
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999