कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अब इस नेता ने थामा भाजपा का दामन

खबर शेयर करें -
BJP released the second list for Haryana Assembly elections

अल्मोड़ा के भिकियासैंण से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है. आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नंदन सिंह रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई.

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

राजेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री भारतीय जनता पार्टी और अजय कुमार संगठन महामंत्री ने नंदन सिंह रावत को सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक भी मौजूद थे. बिट्टू ने बताया कि रानीखेत विधानसभा में विधायक प्रमोद नैनवाल के विकास कार्यों और आमजन के प्रति व्यवहार से प्रभावित होकर भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने भाजपा की सदस्यता ली है.

यह भी पढ़ें -  बंशीधर तिवारी को शासन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मुख्यमंत्री के अपर सचिव

कांग्रेस के कई और नेता छोड़ सकते हैं पार्टी

बिट्टू ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में रानीखेत विधानसभा में विधायक प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में कई अन्य लोग भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. विदित हो कि नगर निगम चुनाव से पहले पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली थी. इसके साथ ही उनके द्वारा यह बात भी कही गयी थी कि उनके द्वारा अल्मोड़ा सहित अन्य जिलों में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

कांग्रेस को बस्ता उठाने के लिए जिले में नहीं मिलनेँगे कार्यकर्ता : बिट्टू

बिट्टू कर्नाटक ने कहा गया था की आने वाले दिनों में स्थिति यह होगी कि अल्मोड़ा विधानसभा सहित पूरे अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस को बस्ता उठाने तक के लिए कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे. इसी क्रम में बीच कर्णाटक के द्वारा भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत से बात की गई. आज देहरादून में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समक्ष नंदन सिंह रावत को भाजपा की सदस्यता दिलवाई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999