हल्द्वानी :(बधाई) बिंदुखत्ता ने कनिष्क जोशी ने नेशनल गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल, लगा बधाई का तांता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : 38 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड को मेजबानी मिली है 28 जनवरी से शुरू हुए खेल 14 फरवरी तक राज्य के आठ जिलों में आयोजित कराए जा रहे हैं। इस बार राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। उत्तराखंड के युवाओं ने अपने मेहनत और कठिन परिश्रम के बदोलत कई पदक जीते हैं। यही वजह है कि इस बार नेशनल गेम्स में उत्तराखंड का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

एक और सुखद हल्द्वानी से सोमवार को सामने आई जब लालकुआं के बिंदुख़त्ता निवासी 14 वर्षीय कनिष्क जोशी ने मॉडर्न पेंटाथलोन के बाईथल इवेंट में ब्रोंज मेडल जीतकर पूरे राज्य और अपने इलाके का नाम रोशन कर दिया। 38 वे राष्ट्रीय खेल में 14 वर्षीय कनिष्क जोशी ने बाईंथल इवेंट में जिसमें कि 1600 मीटर रनिंग 200 मी स्विमिंग और फिर 1600 मीटर रनिंग होती है उसमें ब्रोंज मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। कनिष्क के पिता अनिल जोशी ने बताया कि कोच के गाइडेंस के साथ ही निरंतर कठिन परिश्रम कर कनिष्क ने यह सफलता पाई है। भविष्य में ओलंपिक खेलने उसका सपना है। कनिष्क की इस उपलब्धि के बाद उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर:- गौला डंपर छुड़ाने के चक्कर मे सीबीआई के चुंगल में फंसे काठगोदाम का दरोगा और लालकुआं का यह रेलकर्मी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999