संविदा कर्मियों को नियमित करेगी कांग्रेस सरकार

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में आज अपना गुस्सा पत्र जारी कर दिया है जिसे उन्नति विधान का नाम दिया गया है। उत्तराखंड की ही तरह इस घोषणापत्र में कई समानताएं हैं।
प्रियंका गांधी ने आज इस घोषणापत्र को जारी करते हुए जनता से वादा किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। सत्ता में आने के 10 दिन के अंदर यह कर्जा माफ होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 12 लाख सरकारी पदों पर तत्काल नियुक्तियां की जाएंगी। कोरोनावायरस प्रभावित परिवारों को ₹25000 दिए जाएंगे जबकि नई भर्तियों में 40% पद महिलाओं के लिए प्राथमिकता पर रखे जाएंगे।

उन्होंने घोषणा की की किसानों का बिजली का बिल 50% तक माफ किया जाएगा। यूपी में गोधन योजना शुरू करेगी कांग्रेस सरकार। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार आने पर संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करेगी। कांग्रेस सरकार आउटसोर्सिंग से भर्तियां भरने का काम बंद करेगी।

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया में हाथी एवं अन्य जीवों के आंतक से परेशान ग्रामीणों को मिली निजात

उन्होंने कहा कि पूर्णा काल में जान गवाने वाले फ्रंटलाइन वॉरियर्स के परिवारों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। चौकीदारों का वेतन 5000 होगा जबकि ग्राम प्रधान को ₹6000 वेतन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों को सरकार बनने पर ₹3000 पेंशन दी जाएगी। महिला पुलिस कर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सर्किट हाउस, काठगोदाम में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा की अध्यक्षता में लोक सूचना अधिकारी व अपीलीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की

पत्रकारों के खिलाफ दिखाए गए सभी मुकदमे कांग्रेस सरकार वापस लेगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999