कांग्रेस नेता ने महिला पत्रकार को भेजे अश्लील वीडियो, पार्टी ने झाड़ा पल्ला

खबर शेयर करें -
Congress leader sent obscene videos to a female journalist

कांग्रेस नेता जितेंद्र पर महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने और कॉल में अभद्र बातें करने का आरोप है. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामला तूल पकड़ते ही कांग्रेस पार्टी ने आरोपी से पल्ला झाड़ लिया है.

कांग्रेस नेता ने महिला पत्रकार को भेजे अश्लील वीडियो

जानकारी के अनुसार देहरादून की एक महिला पत्रकार ने पुलिस को तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि 15 जून को कांग्रेस नेता जितेन्द्र चौहान उर्फ जित्ती ने उन्हें व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजे. जिसके बाद आरोपी उन्हें व्हाट्सएप पर फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा.

यह भी पढ़ें -  SSC परीक्षा में चीटिंग की हाई-टेक कोशिश!, ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में नकल करते हुए पकड़ा गया अभ्यार्थी गिरफ्तार

कांग्रेस पार्टी ने आरोपी से झाड़ा पल्ला

महिला पत्रकार के विरोध करने के बाद भी आरोपी नहीं रुका. जिसके बाद पत्रकार ने पुलिस को मामले की तहरीर दी. साथ ही आरोपी के भेजे स्क्रीनशॉट शेयर किए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं मामले के तूल पकड़ने पर कांग्रेस पार्टी ने आरोपी जितेंद्र से पल्ला झाड़ते हुए पुलिस और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है.

यह भी पढ़ें -  बीजेपी ने जारी की वार्ड प्रत्याशियों की लिस्ट
Congress leader sent obscene videos to a female journalist

कांग्रेस ने की आरोपी के कृत्य की निंदा

कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पत्र में कहा है कि जितेन्द्र न तो पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं और न ही किसी पद पर हैं. धस्माना ने कहा चौहान पूर्व में भी पार्टी कार्यालय में अराजकता फैला चुका है. जिसके बाद से ही आरोपी का कार्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था. धस्माना ने आरोपी के कृत्य की निंदा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999