सरकार के द्वारा बिजली के दामो में बढ़ोतरी करने पर कांग्रेसियों ने दी कड़ी प्रतिकिया, सरकार पर साधा निशाना

खबर शेयर करें -

बिजली विभाग द्वारा बिजली के दरों में बार-बार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रेस को जारी अपने बयानों में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की धामी सरकार प्रदेश की जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम कर रही है।

उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यो पर तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता को घरेलू बिजली की 7 रूपए पर युनिट और औद्योगिक बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से मध्यम वर्गीय एवं उद्योग धंधे चौपट करने का काम राज्य की धामी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बिजली के बिलों की बेहताशा वृद्धि से जनजीवन लोगों का प्रभावित हो रहा है उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार महंगाई पर काबू करने में नाकाम साबित हो रही है उधर दूसरी तरफ राज्य की भाजपा सरकार दोनों हाथों से जनता की गाड़ी कमाई लूट रही है उन्होंने कहा कि इस साल बिजली की दरों में तीन बार बढ़ोतरी की गई है जो कि छोटे राज्य उत्तराखंड की जनता का शोषण कर जनता को परेशान किया जा रहा है एक तरफ महंगाई की मार से लोग परेशान हैं उधर बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी कर सरकार आमजन को दोहरा झटका दे रही है उन्होंने कहा कि बिजली की कीमतों पर शीघ्र विराम नहीं लगा तो कांग्रेस सड़कों पर आकर सरकार की निष्क्रियता का जवाब देगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 30 हजार शिक्षकों को मिलेगा टैबलेट, एंट्रेंस फेस्टिवल 11 अप्रैल से शुरू
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999