पहाड़ की बेटी कृतिका के लिखी “मिसिंग 54” बुक, 1971 भारत-पाक युद्ध पर है आधारित

खबर शेयर करें -

भारतीय सेना का अदम्य साहस किसी से छिपा नहीं हैं, सैनिक भूमि उत्तराखंड अपनी वीरता के लिए जानी जाती रही है। उत्तराखंड की बेटी ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध को लेकर एक किताब लिखी है, जिसका नाम ‘मिसिंग 54’ है। युवाओं में जोश भरने वाली यह किताब युद्ध के दौरान सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि पहाड़ की बेटी ने देश के असल योद्धाओं पर किताब लिख कर अच्छा संदेश दिया है, जिससे आने वाली युवा पीढ़ी भी प्रभावित होंगी, नैनीताल जिले के भीमताल की कृतिका पोखरिया द्वारा लिखी गई किताब “मिसिंग 54” न केवल एक कथानक रोचक कहानी है, बल्कि इसमें 1971 के युद्ध का भी वर्णन किया गया है। यह किताब पाठकों को भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय की घटनाओं के साथ एक गहरे संवेदनशील अनुभव प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में स्कूटी सवार ननद की मौत, भाभी गंभीर

आप इस पुस्तक को Amazon से ख़रीदा जा सकता है, अभी यही किताब भारत की साथ साथ, UK, USA, Australia, Canada, france, Itlay, Poland की साथ साठ कई देशों में मिल रही है, कृतिका पोखरिया ने अपनी कहानी में वीरता, साहस और देशभक्ति के महत्वपूर्ण मोमेंट्स को उजागर किया है।


“मिसिंग 54” में उन्होंने वीर जवानों की कठिनाइयों, संघर्षों और उनके परिवारों के साथ जुड़ी दर्दनाक कहानियों को दर्शाया है। इस किताब को लिखने में कृतिका ने एक AI (Artificial Intelligence) की भी सहायता ली है। AI के माध्यम से वे विभिन्न स्रोतों से जानकारी और विश्लेषण प्राप्त कर सकती थीं, जिसने उन्हें अधिक मानवीय अनुभव प्रदान करने में मदद की।

यह भी पढ़ें -  उधमसिंह नगर में पेट्रोल पंपों पर हथियारबंद लूट, खटीमा और किच्छा में 1.27 लाख रुपये की नगदी लूटी,…देखें वीडियो

AI के उपयोग से उन्हें अधिकतम संभावित मदद मिली है, जो उन्होंने अपनी किताब में शामिल की है। इस प्रकार “मिसिंग 54” एक युद्ध और रोचक कहानी के माध्यम से पाठकों को जोड़ती है और AI की मदद से लेखक को अधिक मदद प्राप्त करने में सहायता करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  यहाँ सोशल मीडिया में फाॅलोवर बढ़ाने के लिए हाथ बांधकर नहर में लगाई छलांग, किए ऐसे खतरनाक स्टंट, एक पांचवीं तो दूसरा आठवीं पास
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999