मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का हमला, बताया सरकार का सबसे बड़ा फैलियर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने धामी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का अब तक विस्तार न होना मौजूदा सरकार का सबसे बड़ा फैलियर है।

धामी कैबिनेट को बताया आरोग्य
हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद यह सबसे “आरोग्य” कैबिनेट रही है, जहां योग्य लोगों को जिम्मेदारी देने के बजाय अयोग्य व्यक्तियों को कैबिनेट में जगह दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में 40 से अधिक विभाग अकेले मुख्यमंत्री के पास हैं, जबकि यदि इन विभागों को अलग-अलग मंत्रियों के बीच बांटा गया होता तो विकास की तस्वीर कहीं बेहतर होती।

यह भी पढ़ें -  यहाँ 29 नवंबर को रोजगार मेला, 8 कंपनियां देंगी रोजगार

BJP के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में इस समय हालात ऐसे हो चुके हैं कि अगर सरकार मंत्रिमंडल विस्तार करना भी चाहे तो यह तय करना मुश्किल हो गया है कि किसे मंत्री बनाया जाए और किसे नहीं।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने हल्द्वानी और लालकुआ विधानसभा के सर्वाधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण

मंत्रिमंडल विस्तार करने की स्थिति में नहीं है सरकार: प्रीतम सिंह
इधर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में अंदरूनी फूट इस कदर बढ़ चुकी है कि सरकार अब मंत्रिमंडल विस्तार करने की स्थिति में ही नहीं है। हालात यह हैं कि अब सांसद और विधायक भी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जिससे संगठन और सरकार के बीच समन्वय पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धीराज सिह गर्ब्याल  के निदेशों के क्रम  मे विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतों की गणना आगामी 10 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999