देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

खबर शेयर करें -
congress-protests-in-kashipur-over-rising-inflation-across-country

देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने आज काशीपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही नारबाजी कर सरकार का पुतला भी फूंका।

महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस ने रविवार को काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर बढ़ते दामों को लेकर जमकर नारेबाजी की। डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की बेतहाशा बढ़ती कीमतों पर तीखा हमला बोलते हुए जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पहले कमर्शियल गैस महंगी कर व्यापारियों की जेब काटी गई और अब ईंधन के दाम बढ़ाकर आम जनता पर दोहरा बोझ लाद दिया गया है, जिसका हिसाब 2027 के चुनाव में तय होगा।

यह भी पढ़ें -  राह चलती किशोरी को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया युवक, करने लगा अश्लील हरकत

उत्तराखंड में जंगलराज का है बोलबाला: कांग्रेस

सरकार को घेरते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने आरोप लगाया कि आज चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है। महिलाएं असुरक्षित हैं और प्रशासनिक मनमानी के चलते प्रदेश में जंगलराज का बोलबाला है। वहीं, पीसीसी सदस्य अरुण चौहान ने सीधे सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े NEET पेपर लीक घोटाले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही जानबूझकर ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, लेकिन जागरूक जनता इस राजनीतिक पैंतरे को अच्छे से समझ चुकी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999