नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे)की धारी इकाई का गठन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:- नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश पाठक जी व प्रदेश संरक्षक एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र भट्ट जी एवं संगठन महामंत्री श्री संदीप पांडेय जी के दिशानिर्देश एवं जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी जी की संस्तुति के बाद NUJ की धारी इकाई का गठन किया गया। इकाई का चुनाव मुक्तेश्वर के एक निजी होटल में सम्पन्न किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री मनोज कुमार जोशी (जिला अनुशासन समिति) एवं चुनाव प्रभारी श्री दान सिंह लोधियाल (जिला उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में नामांकन पत्र भरने के बाद निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। जिमसें
अध्यक्ष- मोहन सिंह कार्की
उपाध्यक्ष – जितेन्द्र सिंह रैक्वाल
महामंत्री – पंकज सिंह बिष्ट
कोषाध्यक्ष – दीपेन्द्र सिंह बिष्ट
संगठन मंत्री – बहादुर सिंह
प्रचार मंत्री – नारायण सिंह मेहता
को निर्विरोध चुना गया।
सभी द्वारा संगठन को एकजुटता के साथ मजबूती देने की बात की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी खटीमा से हारे चुनाव