भाजपा का सब्जी मंडी में मंडी व्यापारियों के साथ संपर्क अभियान

खबर शेयर करें -


आज दिनांक 23/06/2023 को भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान के तहत किसान मोर्चे के द्वारा देहरादून सब्जी मंडी में मंडी व्यापारियों के साथ संपर्क अभियान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर जी ने सभी व्यापारियों को विश्ववस दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है साथ ही मंडी के द्वारा किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हो सके ऐसी योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा लाई जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर आम जनमानस के लिए जितने भी लाभकारी योजनाएं लाई जा रही है वह सभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक को समर्पित है।

यह भी पढ़ें -  विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑल जर्नलिस्टस एक भव्य कार्यक्रम करेगा आयोजित

क्रम में देहरादून मंडी के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान के तहत व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के भविष्य की चिंता करते हुए किसान निधि के योजना के अंतर्गत किसानों को कई लाभकारी योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में महानगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप दुग्गल एवं किसान मोर्चा की कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मोहन बिष्ट के समर्थकों में खुशी की लहर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999