विवाहिता ने व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप! पुलिस कर रही जांच

खबर शेयर करें -

दिल्ली की रहने वाली एक विवाहिता ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने के साथ-साथ ही नगदी और जेवरात हड़पने का भी आरोप लगाया है। घटना दो साल पुरानी बताई जा रही हैं, पूरे मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने इस मामले में दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद केस हल्द्वानी ट्रांसफर किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 13 अगस्त 2020 को उसके भाई ने उसके पुश्तैनी जमीन हड़प ली, जिसके चलते उसका भाई के साथ विवाद हो गया। जिससे वह गुस्से में आकर घर में रखे जेवरात और चार लाख रुपए लेकर अपने परिचित हरियाणा के फरीदाबाद प्रवीण कुमार शर्मा से मदद मांगी, क्योंकि प्रवीण कुमार शर्मा उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पुलिस की गिरफ्त से दूर, दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच गिरफ्तार

एक दिन प्रवीण उसको भरोसा देकर हल्द्वानी ले आया और बिठौरिया में एक पुलिसकर्मी के घर पर रखा। आरोप है कि प्रवीण ने उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया और एक हफ्ते तक धमकी देख कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद प्रवीण एक दिन उसके चार लाख रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गया, जहां 15 दिसंबर 2020 को वह बस से दिल्ली चली गई।

यह भी पढ़ें -  बडी खबर-पीएम मोदी आ रहे हैं उत्तराखंड, यहां करेंगे रात्रि विश्राम, उत्तराखंड में मनाएंगे दीपावली

इस दौरान उसके पति ने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी.मुखानी थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला ने दिल्ली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले को मुखानी पुलिस को ट्रांसफर किया है। मुखानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पूरे मामले में धोखाधड़ी, धारा 376,506 अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  सीबीआई, ईडी आदि का गलत इस्तेमाल कर देश में लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है भाजपा – यशपाल आर्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999