उत्तराखंड में 13 जुलाई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि सरकार ने 13 जुलाई सुबह छह बजे तक बढाई। शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी। उन्‍होंने बताया की कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए है, जो वर्तमान में लागू हैं।

गौरतलब है कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जरूर आई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। वैज्ञानिकों द्वारा कोराना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। सरकार के लिए प्रदेश वासियों की सुरक्षा सर्वप्रथम है।
इसे दृष्टिगत रखते हुए सरकार कोविड कर्फ्यू को हफ्तेभर आगे बढ़ा दिया है। यानी अब 13 जुलाई सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। इसमें शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए है, जो वर्तमान में लागू हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में बनाए गए दायित्वधारियों की नियुक्ति को किया निरस्त