नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बेतालघाट से गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस के द्वारा12 घंटे के अंदर जसपुर के मौहल्ला जुलाहान से बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि नाबालिग को भगाने वाला मुख्य आरोपी मात्र 19 वर्षीय युवक है। हिंदूवादी संगठन इस मामले को लव-जिहाद से भी जोड़कर देख रहे है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, (क) 354, 354 (क) 368 व 7/8 पोक्सो अधिनियम की भी बढ़ोतरी की गई है।जानकारी के अनुसार बता दे कि मामला विगत दिवस का है यहां बेतालघाट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से टेलर की दुकान तक गई थी जो फिर वापस नहीं आई। तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु प्रयास शुरु किए थे।

जांच के दौरान गुमशुदा नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को स्थानीय स्तर पर काम करने वाला अली अहमद ले गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अली अहमद के घर मौ. जुलाहान, जसपुर, जिला उधम सिंह नगर में दबिश दी गई तथा नाबालिग लड़की को 19 वर्षीय अली अहमद पुत्र मौहम्मद मुस्तकीम अहमद, निवासी ईदगाह रोड, मौ. जुलाहान, जसपुर, उधम सिंह नगर एवं उसके एक अन्य साथी वसीम पुत्र खलील अहमद के कब्जे से महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस टीम में बेतालघाट के थानाध्यक्ष प्रेम राम विश्वकर्मा, एसआई नीरज चौहान, प्रेमा कोरंगा, आरक्षी विजय राणा, महेश कुमार, हरि सिंह, राधेश्याम लोहनी, अंशु तथा प्रभा राणा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार बता दे कि मामला विगत दिवस का है यहां बेतालघाट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से टेलर की दुकान तक गई थी जो फिर वापस नहीं आई। तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु प्रयास शुरु किए थे। जांच के दौरान गुमशुदा नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को स्थानीय स्तर पर काम करने वाला अली अहमद ले गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अली अहमद के घर मौ. जुलाहान, जसपुर, जिला उधम सिंह नगर में दबिश दी गई तथा नाबालिग लड़की को 19 वर्षीय अली अहमद पुत्र मौहम्मद मुस्तकीम अहमद, निवासी ईदगाह रोड, मौ. जुलाहान, जसपुर, उधम सिंह नगर एवं उसके एक अन्य साथी वसीम पुत्र खलील अहमद के कब्जे से महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस टीम में बेतालघाट के थानाध्यक्ष प्रेम राम विश्वकर्मा, एसआई नीरज चौहान, प्रेमा कोरंगा, आरक्षी विजय राणा, महेश कुमार, हरि सिंह, राधेश्याम लोहनी, अंशु तथा प्रभा राणा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  यहां पुलिस टीम ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 महिलाओं समेत 5 लोग गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999