त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बहुप्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह से शुरू हो गई है। शहर के एचएन इंटर कॉलेज में बनाए गए मुख्य मतगणना केंद्र में पहले दौर की गणना गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र से शुरू हुई। शुरुआत से ही प्रत्याशियों और समर्थकों में खासा उत्साह और तनाव देखा जा रहा है।

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम की सील खोली गई और मतपत्रों को टेबलों पर रखकर गिनती शुरू की गई।

यह भी पढ़ें -  विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल

हल्द्वानी विकासखंड के तहत कुल 8 राउंड में मतगणना की जाएगी। इसके लिए 28 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक पर चार मतगणना कर्मी और एक सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर मोबाइल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है, ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो सके।

एडीएम विवेक राय ने बताया कि जिले के सभी आठ ब्लॉकों में मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में शुरू की गई है। “निष्पक्ष और पारदर्शी गिनती के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें -  Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 3 दिन का ट्रैफिक प्लान लागू, यात्रा से पहले जान लें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के नतीजे शीघ्र आने की संभावना है, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के परिणामों में कुछ समय लगेगा।

मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और हर बढ़ते मिनट के साथ जीत की उम्मीदें और धड़कनों की गति दोनों तेज होती जा रही हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999