राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 228000 किसानों पर संकट आ सकता है इन सभी के ईकेवाईसी नहीं होने की वजह से फरवरी के बाद यह सभी पात्र नहीं रह जाएंगे। अब महज 15 दिन ईकेवाईसी के शेष हैं।
ईकेवाईसी की मोहलत बढ़ाए जाने के बाद भी राज्य में 228000 किसानों ने किसान सम्मान निधि के लिए अपना ब्योरा अपडेट नहीं किया है। लिहाजा लगातार जागरूक करने के बावजूद अभी भी किसान केवाईसी नहीं कर रहे हैं। राज्य में अभी तक केवल 526000 किसान ही पूरी तरह अपडेट है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें - जल्द खत्म होगी हल्द्वानी- लालकुआं में आवारा जानवरों से परेशानी, पढ़िए DM का एक्शन प्लान


