फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में आयोग ने नकल रोकने के लिए उठाया यह कदम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड लेखपाल पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षाओं के लिए पहले से सख्त इंतजाम किए हैं।लोक सेवा आयोग ने अपनी आगामी परिक्षाओं के पेपर्स के सेट में बड़ा बदलाव कर दिया है।

इसके साथ ही ये पेपर नकल माफिया के हाथों में न पड़े इसके लिए भी पहले से कहीं अधिक सख्त प्रबंध किए जा रहें हैं।आगामी 22 जनवरी को लोक सेवा आयोग के जरिए फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें -  लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दीवार गिरने से दो व्यक्ति दबे, एक की हुई मौत

इस परीक्षा को लेकर आयोग ने पेपर्स के सेट में बदलाव कर दिया है। बताया जा रहा है कि पहले से तैयार सेट्स को आयोग ने बदल दिया और नए सेट्स को और अधिक सुरक्षा में रखा गया है।


सूत्रों के मुताबिक आयोग ने इस परीक्षा के लिए जो सेट्स फाइनल कर लिए थे उन्हें पूरी तरह बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  अगर कांग्रेस नहीं मिली तो क्या फिर जा सकते हैं भाजपा में,हरक का दिल्ली में डेरा

इसकी एक वजह आयोग के अधिकारियों की वो आशंका भी है जिसमें उन्हे पटवारी परीक्षा की ही तरह अन्य परीक्षा के पेपर लीक होने का डर भी है। फिलहाल नए प्रश्नों के जरिए नए सेट्स तैयार कर लिए गए हैं और उन्ही के आधार पर परीक्षा ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999