हल्द्वानी में महिला पुलिसकर्मी ने कांस्टेबल पति पर लगाया जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप, मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: महिला पुलिसकर्मी ने अपने कांस्टेबल पति और ससुरालियों पर जहर देकर मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।शहर कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने ही विभाग में तैनात कांस्टेबल पति सुरेंद्र सिंह और सास पर गंभीर आरोप लगाया है।

महिला पुलिस कर्मी का कहना है कि उसका पति सुरेंद्र सिंह का किसी अन्य महिला के चक्कर में उसको और उसको बच्चे को जहर देकर मारने की कोशिश की है ऐसे में जान का खतरा बना हुआ है।कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने पुलिस में तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2010 में हल्द्वानी में तैनात कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह के साथ हुआ था।

यह भी पढ़ें -  यहां सुबह सुबह हो गया बड़ा हादसा. आईआईटी का छात्र नदी में डूबा. एसडीआरएफ ने चलाया अभियान।।


आरोप है कि 2015 में ससुरालियों की मारपीट के कारण उनका गर्भपात हो गया। इसकी शिकायत उसने काठगोदाम थाने में दर्ज करवाई थी लेकिन आपस में समझौते के बाद कुछ समय सब कुछ ठीक रहा और दो बच्चे भी पैदा हुए। महिला ने कांस्टेबल पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके चलते पति और ससुराल उसको प्रताड़ित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का लालकुआं में प्रदर्शन


दिसम्बर 2021 में पति ने खाने में जहर मिलाकर उसे और बच्चों को मारने का प्रयास किया जहां जहर खाने से जहर के असर से वह पैरालाइज हो गई है शनिवार रात सिपाही पति और ससुर ने उसको और उसके बच्चों को जमकर पिटाई कर दी ।

पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जहां अपना इलाज करा रही है यहां तक कि उसके पति ने उसका सामान भी घर से बाहर फेंक कर उसको निकाल दिया पूरे मामले में महिला सिपाही ने काठगोदाम थाने में पति और सास ससुर के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें -  बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल का निधन


पुलिस का कहना है कि महिला के तहरीर पर सिपाही और उसके सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999