CS ने की जलवायु परिवर्तन योजना की समीक्षा, जैविक खेती को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

राधा रतूड़ी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में राज्य की जलवायु परिवर्तन योजना की समीक्षा की. सीएस ने जलवायु परिवर्तन से जुडी समस्याओं, राज्य के ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन की स्थिति, योजना के लिए वित्तीय मदद, माॅनिटरिंग और नियमित मूल्यांकन पर सभी सम्बन्धित विभागों से विस्तृत चर्चा की.

जैविक खेती को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में कृषि और उद्यान विभाग को जैविक खेती को बढ़ावा देने, सिंचाई की क्षमता बढ़ाने, स्थानीय फसलों को बढ़ाने, किसानों की ऋण, बीमा और आधुनिक मशीनों की सुविधा देने और सोलर पॉवर पम्प की सहायता से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शोषण- ब्लैकमेलिंग केस में फरार आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर

पर्यटकों के लिए कागज रहित टिकट की हो व्यवस्था : CS

सीएस ने पर्यटन विभाग को जलवायु परिवर्तन पर रिसर्च बढ़ाने, कार्यशालाएं आयोजित करने, पर्यावरणीय पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों के लिए कागज रहित टिकट व्यवस्था जैसे नयी पहल करने को कहा. सीएस ने ऊर्जा विभाग को ऊर्जा बचने के लिए प्रशिक्षण और कार्यशालाएं आयोजित करने और ग्रीन बिल्डिंग पर चलाने और नए सोलर और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स पर काम करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें -  मेरे बच्चों को क्यों मारा गया -हत्या का मकसद पता नहीं चलने से आहत पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर करें काम

मुख्य सचिव ने वन विभाग को जंगलों और जैव विविधता के संरक्षण के लिए अनुसंधान और नीतियों पर काम करने और पिरूल और बायोमास को ऊर्जा बनाने के लिए उपयोग करने की दिशा में काम करने को कहा. सीएस ने सभी विभागों से कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर काम करें और राज्य में पर्यावरण को बेहतर बनाने के प्रयास को तेज करें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धीराज सिंह गर्ब्याल ने उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में 18 वर्ष से अधिक के 5658 दिव्यांगजनों को पेंशन का भुगतान दिए निर्देश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999