CSK vs RCB: चेपॉक में फिर चमकी चेन्नई, बेंगलुरु को 6 विकेट से दी मात

खबर शेयर करें -

आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दे दी। एक बार फिर RCB चेन्नई को उसके होम ग्राउंड चेपॉक में हारने में नाकाम रही। आईपीएल 2024 की शुरुआत चेन्नई ने जीत के साथ की। आखिरी बार बेंगलुरु ने साल 2008 में चेन्नई उनके होम ग्राउंड पर हराया था।


IPL 2024 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जहां उन्होंने 20 ओवर में छह विकेट गवाकर 173 रन बनाए। चेन्नई के गेंदबाजों ने RCB के बल्लेबाजों को बीच में काफी परेशान किया। हालांकि दिनेश कार्तिक और अनुज रावत की 50 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी की बदौलत टीम का स्कोर सम्मानजनक टोटल बनाने में कामयाब रही । जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 18.4 ओवर में ही 4 विकेट विकेट खोकरलक्ष्य पूरा कर लिया। जिससे सीएसके ये मुकाबला 6 विकेट से जीत गई।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.11 लाख करोड़ का बजट, 28 प्रस्तावों पर मुहर

मुस्तफिजुर रहमान की शानदार रही गेंदबाजी
चेन्नई की बैटिंग की बात करें तो शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 38* रन बाने। जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है। तो वहीं बोलिंग की बात करें तो मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किए। इस दौरान जडेजा ने भी अपनी बोलिंग से RCB के बैट्समैन को काफी परेशान किया।

यह भी पढ़ें -  एनयूजे उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक राज्यस्तरीय महाधिवेशन 8-9 मार्च को होगा।

रवींद्र-शिवम ने टीम को दिलाई जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की अच्छी शुरुआत रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद चौथे ओवर में ऋतुराज को अपना विकेट गवाना पड़ा। जिसके बाद रचिन और रहाणे के बीच 33 रनों की साझेदारी हुई। रहाणे 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनकर आउट हो गए। जिसके बाद डेरिल मिचेल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने अंत तक खेलकर टीम को जीत दिलाई। जहां शिवम दुबे 38 और जडेजा 25 बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

RCB के गेंदबाजों ने किया निराश
कल के इस मुकाबले में आरसीबी की बॉलिंग निराशाजनक रही। जिसमें केवल ग्रीन ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट आने नाम किए। इसके अलावा यश दयाल और कर्ण शर्मा को 1-1 सफलता मिली। इसके अलावा कोई भी बॉलर विकेट लेनी में कामयाब नहीं हो सका

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999