यहां साइबर ठगों ने 2 लोगो को लगाया चूना

खबर शेयर करें -

टनकपुर। पुलिस द्वारा लगातार जागरूक किए जाने के बाद भी लोग साइबर ठगों द्वारा फेंके गए जाल में फंस जा रहे हैं और लाखों रुपये की ठगी का शिकार बन रहे हैं। साइबर ठगों ने एक बार फिर से क्षेत्र के दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। उनसे ढ़ाई लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है। ग्राम सभा गैड़ाखाली खाली निवासी कृष्ण सिंह ने टनकपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि चार माह पूर्व उनके मोबाइल फोन पर खाता बंद होने का मैसेज आया था। मैसेज पढ़ने के बाद उन्होंने लिंक ओपन किया। जिसे ओपन करने पर साइबर ठग ने उनके खाते से एक लाख 34,000 रुपए की उड़ा लिए। वहीं बिचई निवासी अनुराग भारती के खाते से एक लाख 21,000 की धनराशि साइबर ठगों ने निकाल लिए। अनुराग ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि ठगी का शिकार हुए दोनों लोगों की तहरीर के आधार पर साइबर अपराधियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सैल को भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  घर वापस लौट रहे होमगार्ड के जवानों की बाइक खाई में गिरी, हादसे में एक जवान की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999