साइबर ठगों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की बेटी के खाते से उड़ाए साढ़े सात लाख रुपए, आप भी रहें सावधान

खबर शेयर करें -



, लक्सर: साइबर ठगों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग की बेटी के खाते से साढ़े सात लाख की नकदी उड़ाई है. पुलिस ने अंबरीश गर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने को भी कहा है. पुलिस ने कहा कि कुछ सामान्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने से साइबर ठगी से बचा जा सकता है.

पुलिस के मुताबिक लक्सर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अंबरीश गर्ग की ओर से तहरीर देकर बताया गया कि उनकी बेटी नेहा गर्ग और ममता गर्ग का संयुक्त बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की लक्सर शाखा में है. बीती एक मई को साइबर ठगों ने उनकी बेटी के बैंक खाते को अपना निशाना बनाया. अंबरीश गर्ग के मुताबिक साइबर ठगों ने फ्राड करते हुए उनकी बेटी के खाते से 7.50 लाख रुपए की रकम निकाल ली. खाते से रकम निकलने की जानकारी मैसेज से मिली. उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल बैंक को कॉल करके बैंक खाते को सीज करा दिया, ताकि और रकम न निकाली जा सके.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी की 15 मार्च के लिए चेतावनी

उन्होंने इसके बाद बैंक से जानकारी कराई तो निकाली गई रकम से 1 लाख रुपए विक्रम खंडेवाल और 1.50 लाख रुपये किसी मधुमिता मोंडल के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली. जबकि 5 लाख की रकम एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में सरेआम पाटल से व्यापारी का सिर फोड़ा, दुकान में की तोड़फोड़, लोगों में गुस्सा… देखें वीडियो

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि अंबरीश गर्ग की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं इस बाबत उन्होंने कहा कि अपने अकाउंट की जानकारी किसी को ना दें. मोबाइल के जरिए तो अनजान व्यक्ति के साथ कभी भी लेनदेन ना करें, क्योंकि साइबर क्राइम करने वाले बहुत शातिर किस्म के लोग हैं. आपकी जरा सी चूक से वह आपकी मेहनत की कमाई पर डाका डाल देते हैं. इसलिए सावधानी रखें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जबरदस्ती घर में घुसकर युवती से किया गया रेप का प्रयास,बीजेपी नेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999