हरीश रावत की फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें!, मां की तस्वीर के साथ ED दफ्तर पहुंचे हरदा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दो दिन पहले ईडी ने UKSSSC VPDO एग्जाम 2016 में हुई गड़बड़ियों के मामले में पूछताछ के लिए हरीश रावत को नोटिस भेजा था।

मां की तस्वीर के साथ ED दफ्तर पहुंचे हरीश रावत

ईडी के नोटिस के बाद शनिवार को हरीश रावत देहरादून में स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में उनकी मां की तस्वीर भी देखने को मिली। मीडिया से बातचीत में हरदा ने बताया कि ED ने उनसे उनके परिवार की प्रॉपर्टी और पुरानी ITR के साथ अन्य डॉक्युमेंट्स भी मांगे है। जिसे लेकर आज वो ईडी दफ्तर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें -  देखे Video-कैंटर में फंसे चालक की SDRF ने बचाई जान,कैबिन काटकर रात में रैस्क्यू

हरदा के पूर्व सचिव के आवास पर मारा था छापा

बता दें ईडी ने 10 सितम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएडडी और निजि सचिव के घर ED ने छापा मारा था। 10 साल पहले UKSSSC VPDO एग्जाम 2016 में हुई गड़बड़ियों के मामले में ईडी ने ये एक्शन लिया था। ईडी ने तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक,निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक और मामले से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ली।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Avalanche update : हालात का जाएजा लेने पहुंचे सीएम धामी, अब तक 47 मजदूर बचाए गए

रैड के दौरान चंदन सिंह जीना के घर से 32 लाख रुपए की नकदी, करीब 200.5 ग्राम सोने के सिक्के और चेन, और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद हुई है। साथ ही जीना और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में करीब 52.16 लाख रुपए का बैलेंस मिला। टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 17(1A) के तहत सभी के अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। साथ ही जीना का मोबाइल फोन भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जिसके बाद हरदा ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - सिटी मजिस्ट्रेट, कुमाऊं आयुक्त और विधायक को भी मिला SIR का नोटिस, सत्यापन प्रक्रिया में मिली हैं यह खामियां
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999