बरसात का कहर , उफनते नाले में बही बस ,मलबे में दबे वाहन- देखें मौसम अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक अनेक इलाकों में झोंकेदार तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। बेमौसम हो रही इस बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले 24 घंटे फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के देहरादून नैनीताल टिहरी पौड़ी अल्मोड़ा उधम सिंह नगर हरिद्वार चंपावत समेत अनेक जनपदों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा देहरादून हरिद्वार पौड़ी नैनीताल उधम सिंह नगर जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं ,भारी बारिश और गरज चमक के साथ कहीं कहीं बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और कहीं कहीं बिजली गिरने के आसार हैं जिसको लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -  एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार्बेट फॉल में डूबे दूसरे छात्र का भी खोजा शव


रामनगर में उफनाते नाले में बही यात्री बस , पुलिस टीम यात्रियों को सकुशल निकाला

रामनगर। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां व नाले जबरदस्त उफान पर हैं रामनगर में बरसाती नाले में एक बस बह जाने का मामला सामने आया है जिसमें 20 यात्री सवार थे।

रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बताया जा रहा है घटना के समय बस में 20 यात्री सवार थे। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई। सभी को तिलमठ मंदिर में ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां लगा अग्रिम आदेशों तक खनन पर प्रतिबंध


तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बस दोपहर ढाई बजे रामनगर से डोन परेवा के लिए निकली थी। लगातार हो रही बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

स्थानीय लोगों ने लोगों को बचाया मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे, जिन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है चालक सवारियों को लेकर बरसाती नाले को पार करने का प्रयास कर रहा था परंतु तेज बहाव के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें -  कुछ रियायत के साथ 22 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

मसूरी में भारी बारिश से होटल की दीवार गिरी ,मलबे में दबे वाहन

देहरादून। मसूरी में भारी बारिश के चलते मसूरी लाइब्रेरी चौक के पास बाल्मिकी मंदिर के सामने सवाय होटल का पुश्ता गिरा, पुश्ता के मलवे के चपेट में आने से कई गाड़िया दबी क्षेत्र में मचा हड़कंप मसूरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई है हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है हालांकि घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999