फैशन शो के दौरान अचानक से लग गई आग, मॉडल्स में मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रिया पैलेस में एक फैशन शो का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान पैलेस में आग लग गई जिस कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


फैशन शो के दौरान अचानक से लग गई आग
हल्द्वानी में शनिवार रात को रिया पैलेस में एक फैशन शो का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम चल रहा रहा था कि अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिस कारण वहां मौजूद लोगों में और मॉडल्स में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने जान बचाने के लिए भागे जिस कारण हॉल में भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा भर्ती रद्द होने पर नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान

कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका आग पर काबू
देखते ही देखते आग और ज्यादा भयानक हो गई। ग को फैलता देख हॉल में मौजूद सभी लोगों के साथ ही स्टेज की पीछे खड़ी मॉडल्स खाली मैदान की ओर भागी। कर्मचारियों ने फायर इंड्यूसर से आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें -  जिला चिकित्सालय में हंस फाउण्डेशन के मदद से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत डाइलिसिस यूनिट स्थापित हुर्इ जिसका रविवार को सूबे के समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चन्दन राम दास, विधायक सुरेश गढिया, जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया।

बड़ा हादसा होते-होते टला

Ads.
गनीमत रही कि आग के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कर्मचारियों की सूझ-बूझ के कारण बड़ा हादसा होतेे-होते टल गया। आग के बारे में पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दे दी गई थी। लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा लिया गया था

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999