कालाढूंगी में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत बिगड़ी

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी थाना क्षेत्र कोटाबाग से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां ढाई साल की मासूम के साथ एक मजदूर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

घटना के दौरान बच्ची खून से लथपथ पाई गई है मासूम की कोटाबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है जहां मासूम का इलाज चल रहा है। बस उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  हर की पैड़ी पर कुछ युवक युवतियां बॉलीवुड गाने पर रील्स बनाने पर कार्रवाई की मांग

कालाढूंगी थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि कोटाबाग के ग्राम चांदपुर के शेरपुर में रिसॉर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है बिहार के कटिहार जिले का एक परिवार मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर बाद बच्ची के माता-पिता खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल पहुंचे। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया दुष्कर्म पाया गया है वही बच्ची के पीठ पर रगड़ के निशान भी पाए हैं।

यह भी पढ़ें -  रुपेन्द्र नागर बने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री, ब्यापारियों सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने दी बधाई

थाना प्रभारी नंदन रावत ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जो पीड़ित परिवार के साथ ही मजदूरी करने का काम करता था .

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999