श्रद्धालुओं के लिए इस दिन खुलेंगे द्वितीय और तृतीय केदार के द्वार, बैसाखी पर हुई तिथि घोषित

खबर शेयर करें -

श्रद्धालुओं के लिए इस दिन खुलेंगे द्वितीय और तृतीय केदार के द्वार, बैसाखी पर हुई तिथि घोषितबैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है।

22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का शुभारंभ होगाद्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे।

यह भी पढ़ें -  मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में उद्यान, पशुपालन, कृषि विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे।शुक्रवार को बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की नई मुहीम

बता दें उत्तराखंड में साल 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999