हल्द्वानी- पेट्रोल पम्प में कुछ बदमाशों ने कर्मचारी पर बरसाए लात-घूसे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के एक पेट्रोल पंप में कुछ बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह घटना कुसुमखेड़ा के पास अब्दुल्ला पेट्रोल पंप की बताई जा रही है।

यहां पर पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ कुछ बदमाशों ने गाली गलौज और मारपीट की है, आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरीके से पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी के साथ कुछ बदमाश मारपीट कर रहे हैं, वहीं इस घटना से पेट्रोल पंप एसोसिएशन में काफी रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -  BREAKING NEWS- इजराइल में OPERATION AJAY शरू, उत्तराखंड के दो नागरिक लाये गए


एसोसिएशन की ओर से वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने जानकारी देते बताएं कि संबंध में दोपहर में पेट्रोल पंप स्वामी के साथ बैठक की जाएगी, उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल इस घटना की सूचना मुखानी थाना पुलिस को कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999