देहरादून में कुआंवाला के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

 

suicide

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुआंवाला के जंगल में पेड़ में एक अज्ञात शव लटका मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। शव 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।

देहरादून में कुआंवाला के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

मामला कोतवाली डोईवाला क्षेत्र इलाके का है। कुआंवाला के जंगल में रविवार को पेड़ में अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें -  10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब देगी धामी सरकार, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में CM का ऐलान

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त में जुट गई है। शव 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999