हल्द्वानी :यहां होटल में नग्न अवस्था में युवक का मिला शव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित होटल में उत्तर प्रदेश के युवक का शव नग्नावस्था में बरामद हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों के शनिवार को यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

डायल 112 पर बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा के पास स्थित होटल में युवक मृत हालत में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की तो लाल साहब पटेल (30) पुत्र गिरिजाशंकर पटेल निवासी एचएन-61 मेजा तहसील मरियाहू जौनपुर यूपी नग्नावस्था में बाथरूम के फर्श पर पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें -  दोहरे हत्याकांड में अस्पताल मालिक और ड्राइवर दोषी साबित,चार अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

होटल स्वामी सुशील जायसवाल ने बताया युवक सुबह 6:28 बजे होटल आया था। रात आठ बजे उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो युवक अचेत पड़ा था। कमरे और बाथरूम में चारों ओर उल्टी बिखरी हुई थी।

मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके यहां पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा और युवक के यहां पहुंचने का कारण पता चलेगा। -अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

यह भी पढ़ें -  वो मर सकती थी..’ Vinesh Phogat के कोच ने किया शॉकिंग खुलासा

बेहोश होकर गिरे स्कूल बस चालक की जान गई

हल्द्वानी। आरटीओ रोड स्थित स्कूल परिसर में बस चालक एकाएक बेहोश होकर गिर गया। उन्हें तत्काल कालाढूंगी रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय फिरोज पुत्र अब्दुल खलिक निवासी इंदिरानगर बनभूलपुरा निजी स्कूल में चालक थे। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। फिरोज के दो पुत्र और एक पुत्री है।

यह भी पढ़ें -  युवती पर सुअर ने किया हमला

जहर खाने से महिला की मौत

हल्द्वानी। पारिवारिक कलह के चलते कुटियाखाल मुक्तेश्वर निवासी 60 वर्षीय चंदा पत्नी गोपाल ने बीते दिनों जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999