रेलवे ट्रैक के पास से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें -

 

man-body-found-in-suspicious-circumstances-on-roorkee-railway-track

रुड़की कोतवाली क्षेत्र में ढंडेरा फाटक के पास से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।

रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ युवक का शव

जानकारी के अनुसार उमर हमजा (21) निवासी सहारनपुर सुनहरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और फैक्ट्री में ही रहा करता था। उमर हमजा हफ्ते में एक दिन सहारनपुर अपने घर जाया करता था। शनिवार को उमर हमजा करीब 1 बजे ट्रेन में बैठकर रुड़की के लिए निकला था। लेकिन उमर हमजा शनिवार की दोपहर लापता हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-आरटीओ के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई,30 वाहनों के किए गए चालान, कई ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई और 2 वाहन हुए सीज

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने बेटे के तलाश की लेकिन उमर हमजा का कुछ भी पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोहों ने हमजा का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी की अपील के बाद ग्रामीण इकट्ठा करने लगे पिरूल, इतने रुपये में खरीद रही सरकार

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कि गई और उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। उनका कहना है कि उमर हमज़ा को रुड़की रेलवे स्टेशन पर उतरना था, लेकिन उसका शव वहां से कई किलोमीटर दूर ट्रैक के पास मिला। शोक में डूबे परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है, जो अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999