India-UK के बीच हुई डील, अब कपड़े दवाईयों समेत ये चीजें होंगी सस्‍ती, देखें लिस्‍ट

खबर शेयर करें -
India UK Free Trade Agreement FTA

India UK Free Trade Agreement FTA: करीब ढाई साल की बातचीत और रणनीतिक माथापच्ची के बाद आखिरकार भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) डील साइन हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर की लंदन में हुई मुलाकात के दौरान इस ऐतिहासिक डील को अंतिम रूप दिया गया।

ऐसे में ये समझौता सिर्फ दो सरकारों के बीच नहीं हुआ। इससे दोनों देशों की आम जनता की जेब, नौकरियों और कारोबार पर असर पडेगा।

भारत-UK के बीच हुई डील India UK Free Trade Agreement FTA

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA को अगर आसान भाषा में समझे तो ये सीमा के पार सामान भेजने और मंगवाने पर लगने वाला टैक्स को कम या खत्म किया जाएगा। इससे एक देश के प्रोडक्ट्स दूसरे देश में सस्ते पड़ेंगे और कंपनियों को नया बाज़ार मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने तोड़ा 2023 का रिकॉर्ड: 56 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

भारत-यूके डील के तहत भारत के 99% एक्सपोर्ट आइटम्स पर अब UK में कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं भारत ब्रिटेन से आने वाले करीब 90% सामान पर टैरिफ घटाएगा या हटा देगा।

अब क्या-क्या होगा सस्ता?

इस डील के बाद जिन चीज़ों के दाम गिर सकते हैं, उनमें शामिल हैं:–

  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
  • फैशन और गारमेंट्स
  • समुद्री खाद्य पदार्थ
  • स्टील और ज्वेलरी
  • ब्रिटिश व्हिस्की
यह भी पढ़ें -  आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियां तेज, DM ने परखी व्यवस्थाएं, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई!

कुछ चीज़ें होंगी महंगी

  • कृषि उत्पाद
  • लग्ज़री कारें और बाइक्स
  • कुछ भारी मेटल प्रोडक्ट्स

ये चीजें महंगे हो सकती हैं क्योंकि इन पर अभी टैक्स स्ट्रक्चर में छूट सीमित है।

आम आदमी के लिए क्या?

इस समझौते से सिर्फ चीजें सस्ती नहीं होंगी बल्कि रोजगार के नए दरवाज़े भी खुलेंगे। भारत की कंपनियों को ब्रिटेन में बड़े स्तर पर एंट्री मिलेगी और इसके लिए उन्हें भारी टैक्स भी नहीं देना पड़ेगा। वहीं ब्रिटेन के इन्वेस्टर्स भी अब भारत में खुलकर निवेश कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में जल्द लागू हो सकता है यूनिफार्म सिविल कोड, ब्लूप्रिंट तैयार, जानें…

पीएम मोदी ने कहा ये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने कई साल की मेहनत के बाद एक मजबूत और संतुलित फ्री ट्रेड डील पर दस्तखत किए हैं। इससे सिर्फ भारत की नहीं, ब्रिटेन की भी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हमारे किसानों, टेक्सटाइल और मरीन इंडस्ट्री को अब ब्रिटिश मार्केट में नई पहचान मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999