खेत में घास काट रही महिला की करंट लगने से मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर। रविवार की सुबह रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि ग्राम गोपाल नगर नंबर 6 मालधन चौड निवासी ताराचंद्र की पत्नी अनीता देवी गांव में ही एक खेत में घास काटने गई थी उन्होंने बताया कि जब यह महिला घास काट रही थी इस बीच खेत में लगे टड्ढूबवेल की तार महिला की दराती से टच हो गई इसके बाद इस महिला की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  समस्त जनपद के सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु निष्ठापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999