इन आठ भर्तियों को लेकर जल्द आ सकता है फैसला, समिति ने आयोग को सौंपी रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आठ भर्तियों पर आगामी दो से तीन दिन में बड़ा फैसला ले सकता है। इनके परीक्षण के लिए आयोग ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। बताते चले कि स्नातक स्तरीय, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, वन दरोगा समेत कई भर्तियों के पेपर लीक होने के चलते विवादों में आने के बाद आठ भर्तियां भी लटकी हुई हैं।

आयोग ने इन भर्तियों पर छाए हुए संकट के बादलों को दूर करने के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। सूत्रों के अनुसार उस समिति ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। अब आयोग इसका विश्लेषण कर रहा है। सूत्रों की माने तो आगामी दो से तीन दिन में इन आठ भर्तियों पर आयोग बड़ा निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें -  आर्थिक रूप से सामान्य वर्ग के कमजोर तबके को दस फीसद आरक्षण सुप्रीम कोर्ट ने माना जायज

एलटी भर्ती (1431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999