चखना नहीं मिला तो कुत्ते का कान और पूंछ काटकर नमक लगाकर खा गया शराबी…

खबर शेयर करें -

बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत्त दो लोग चखना खत्म होने पर कुत्ते के बच्चों के कान और पूंछ काटकर उसपर नमक-मिर्ची लगा कर खा गए। मामला सामने आने पर पीपल फॉर एनिमल संस्था के सदस्य धीरज पाठक की ओर से फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।


शराब के नशे में कुछ लोग ऐसी हरकते करते हैं जिसे देखकर लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां शराबी को चखना नहीं मिला तो उसने ऐसा काम किया जिसकी चर्चा अब हर कोई कर रहा है। शराबी पर कार्रवाई किये जाने की बात भी कही जा रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के युवक-युवती ने शिमला हाईकोर्ट के साथ कर दिया छल, मेरठ से गिरफ्तार कर ले गई हिमाचल पुलिस

दरअसल शराबी को शराब पीना था लेकिन चखना पास में नहीं था। हालांकि पहले से ही बिना चखना के उसने शराब पी रखी थी। वह पहले से काफी नशे में था लेकिन फिर भी उसे शराब पीनी थी लेकिन चखना पास नहीं रहने के कारण वह शराब नहीं पी पा रहा था। शराबी के साथ उसका दोस्त भी साथ था। तभी सड़क से गुजर रहे दो कुत्ते के बच्चों पर दोनों की नजरे गयी।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में बनाये जा रहे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से 250 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का उत्पादन होगा


एक शराबी ने कुत्ते के बच्चे के कान और दूसरे ने पूछ को धारदार हथियार से काट डाला और नमक मिर्च लगाकर उसे चखने के रुप में खा लिया और शराब भी पी ली। ऐसा कर दोनों शराबियों ने कुत्ते के बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी की है जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है

यह भी पढ़ें -  यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी ,6 लोगों की मौत कई घायल

हर कोई शराबियों की इस अमानवीय व्यवहार से काफी आक्रोशित है। आरोपी के खिलाफ पीपल फॉर एनिमल संस्था ने फरीदपुर थाने में केस दर्ज कराया है। इन दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999