देहरादून :(बड़ी खबर) महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75 फीसदी सब्सिडी में 2 लाख का लोन

खबर शेयर करें -

देहरादून। राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी।

विशेष यह है कि मंजूर की गई राशि का 75 फीसदी हिस्सा सरकारी सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा, यानी लाभार्थी महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिर्फ 25 फीसदी राशि ही लगानी पड़ेगी। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष (2025-26) में 30 करोड़ रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह योजना एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें -  महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

पहले वित्तीय वर्ष में दो हजार महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए योजना की प्रगति का आकलन करने के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर विचार होगा।

लाभ : योजना के ड्राफ्ट के अनुसार, उत्तराखंड की एकल महिलाओं से तात्पर्य ऐसी महिला से है जो निराश्रित, अविवाहित (जो परिवार पर अश्रित न हो), विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, किन्नर, अपराध एवं एसिड हमले से 2000 महिलाओं को 30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी इस साल।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बीबीए एलएलबी के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

पीड़ित निराश्रित महिलाएं व जिन महिलाओं के बच्चे अवयस्क या अविवाहित पुत्री हो या जो अकेले ही अपना व अवयस्क बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी वहन कर रही हो व आर्थिक रूप से कमजोर हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999