देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने की सीएम धामी से मुलाकात, शहर के विकास को लेकर की चर्चा

खबर शेयर करें -

dehradun mayor saurabh thapliyal meet cm dhami

देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच देहरादून शहर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

मेयर सौरभ थपलियाल ने की सीएम धामी से मुलाकात

देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मिलकत की। इस दौरान दोनों के बीच देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मेयर ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से सीएम को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ पेड़ से टकराई कार, कार में सवार दो लोगो की हुई मौत

शहर के विकास को लेकर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए और देहरादून के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए प्रस्तुत मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999