देहरादून:(बड़ी खबर) राशन के लिए E-KYC की अंतिम तारीख बढ़ी

खबर शेयर करें -

राशन उपभोक्ता 31 तक करा सकेंगे सत्यापन

देहरादून। प्रदेश के उन लाखों सरकारी राशन उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, जिन्होंने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है। सरकार की ओर से ई- केवाईसी कराने के लिए इन्हें एक मौका और देते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 31दिसंबर कर दी है। प्रदेश में ई-केवाईसी के लिए पहले 30 नवंबर अंतिम तिथि तय की गई थी लेकिन इसके बाद भी 26 लाख लोग सत्यापन नहीं करा पाए थे, कोई पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रहे, इसे देखते हुए सरकर की ओर से अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक 40% सरकारी राशन उपभोक्ताओं का सत्यापन नहीं हो पाया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक राशन कार्डधारक अब 31 दिसंबर तक ई-केवाईसरी करा सकेंगे, विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999