एमबी डिग्री कॉलेज में मतदान जागरूकता रथ को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खबर शेयर करें -

जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी के द्वारा गुरूवार को एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
स्वीप सदस्य गौरी शंकर काण्डपाल ने बताया कि, मतदाता जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न स्थानो से होते हुए 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं को जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं, दिव्यांगजनों, महिला मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तथा मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है ।

स्वीप को ऑर्डिनेटर सुरेश अधिकारी ने बताया कि, मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से जन जन तक मतदान अवश्य करें, कोई मतदाता मतदान से न छूटे का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

सहायक निदेशक सूचना मीडिया सेन्टर हल्द्वानी 05946-220184
अपर. जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, 7055007024

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  डीएम पंत ने खिलाड़ियों को बांटे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के चैक।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999