नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी: 32 घंटे से टंकी के ऊपर चढ़े हैं प्रदर्शनकारी

खबर शेयर करें -

 

dehradun news

नर्सिंग अभ्यर्थी दूसरे दिन भी टंकी के ऊपर डटे हुए हैं। बीती शाम अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की थी। जिसके बाद भी उनकी बात नहीं बनी। विपक्ष की ओर से भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया जा रहा है।

नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार के आदेश पर उन्हें वहां खाना और पानी पहुंचाने से भी मना कर दिया है। ख़राब मौसम के बीच भी सोमवार सुबह 4 बजे से प्रदर्शनकारी टंकी के ऊपर चढ़े हुए हैं। अभ्यर्थियों ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वो टंकी से नहीं उतरेंगे।

यह भी पढ़ें -  बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामला, घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे DGP

समर्थन देने पहुंचे विपक्ष के नेता

बता दें महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी अभ्यर्थियों के साथ टंकी के ऊपर ही मौजूद है। मंगलवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंच गए हैं। विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

dehradun news

ये है मुख्य मांगें

प्रमुख मांगों में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार किए जाने की मांग शामिल है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि परीक्षा आधारित भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए और रिक्त पदों पर वर्षवार भर्ती की जाए। मंच का दावा है कि वर्तमान में राज्य में 2500 से अधिक पद रिक्त हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाना चाहिए। इसके साथ ही उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच ने राज्य से बाहर के छात्रों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है।

यह भी पढ़ें -  *नैनीताल :(बड़ी खबर) डीएम ने भूसे पर लगाई रोक* -

नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि पहले राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाना चाहिए। आंदोलनकारियों ने ओवर एज अभ्यर्थियों को विशेष आयु छूट देने की मांग भी सरकार के सामने रखी है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते कई योग्य अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिनके साथ न्याय होना चाहिए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999