उत्तराखंड में विभाग ने जारी किया मौसम का हाल

Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है , प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के तमाम इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं सबसे अधिक वर्षा पुरोला में 21 मिमी रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 जिलों में हल्की से मध्यम बरसात और हिमपात की संभावना है। वहीं चार जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें -  पिछला हिसाब किया चुकता!, Neeraj Chopra ने Paris Diamond League का खिताब किया अपने नाम

आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 4 मार्च मंगलवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में सड़क हादसों पर मजिस्ट्रेटी जांच के बिना तुरंत मिलेगी राहत राशि, आदेश जारी

चार जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट
डीजीआरआई की ओर से कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच आ सकता है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। डीजीआरआई की चेतावनी को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोक दी गई है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 10 पॉइंट 4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 15.9 और अधिकतम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999