उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें -

नैनीताल । उपनिदेशक सूचना श्री योगेश मिश्रा को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई। उपनिदेशक सूचना एवं जिला सूचना अधिकारी नैनीताल योगेश मिश्रा आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।


मंगलवार को सूचना विभाग में उनकी 42 साल की सेवा के बाद उन्हें सेवानिवृत्ति पर वरिषठ पत्रकारों व विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शाल ओढ़ा कर भवभीनी विदाई दी। उन्हें प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढाकर देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि उन्होंने सूचना विभाग मे रहते हुये अनुशासन व समयबद्धता के साथ कार्य किया। सभी कर्मियों को सेवाकाल में अनुशासन व समयबद्धता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों के साथ ही उन्होंने कलाकारों की बेहतरी के लिए उनके मानदेय में दोगुने की वृद्धि कराने तथा शासन की योजनाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुतीकरण करने को समय.समय पर प्रशिक्षण दिलाने जैसे कई कार्य किए। इस अवसर पर मिश्रा ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को भी साझा किया। इस सेवाकाल में उन्हें सभी का सहयोग मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी ने मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ उनके मधुर संबंध रहे। उनकी लगनशीलता व समयबद्धता को हमेशा याद रखा जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त सूचनाधिकारी अहमद नदीम ने उन्हें विभाग के लोगों का संरक्षक बताते हुुय कहा कि उनकी कार्यशैली के अनुरूप ही भविष्य में भी कार्य किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने के पश्चात सभी अधिकारी, कर्मचारी के एक दिन सेवानिवृत्त होने की सतत् प्रक्रिया है और मिश्रा सर भी इसी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसका अनुसरण सभी राजकीय सेवको को करना है।

यह भी पढ़ें -  अब रानीबाग में बनेगा आधुनिकतम विद्युत शवदाह गृह

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट, गिरीश रंजन तिवारी, अतिरिक्त जिला सूचनाधिकारी अहमद नदीम, जिला सूचना कार्यालय के दीवानगिरी गोस्वामी, प्रकाश पांडे, दीवान बिष्ट, मोहन फुुलारा व सुधीर कुमार, उमेद सिंह जीना भी मौजूद रहे। विदाई कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पांडे ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999