परिवार जनों की विरोध के बावजूद पत्नी ने पति की कराई दूसरी शादी

खबर शेयर करें -

बरेली से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया एक पत्नी के होते अपने ही पति की दूसरी शादी करवाई। उसके मायके वालों ने इसका जमकर विरोध किया लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही।और पति की दूसरी शादी करवा दी फिलहाल यह शादी चर्चा का विषय बनी है। पति की शादी में जमकर नाची और बाराती बनकर दुल्हन के घर पहुंची। शादी के 4 साल बीत जाने पर भी कोई संतान पैदा ना होने से अपने पति को दूसरी शादी की सहमत देकर राजी खुशी से शादी कर दी।

महिला के मायके वालों ने शादी पर एतराज जताते हुए थाने में तहरीर दे दी। लेकिन पत्नी की सहमति पर पुलिस पूरे मामले में कुछ नहीं कर पाई बताया जा रहा है कि बरेली में फरीदपुर के मोहल्ले में एक परिवार में 4 साल पहले अपनी बेटी की शादी गांव के युवक से कराई थी ।पति पत्नी दोनों बड़े प्यार से रहते थे लेकिन 4 साल तक इस दंपति की कोई संतान नहीं हुई। जिसके चलते पति परेशान रहने लगा इस पर पति ने पत्नी से संतान के लिए दूसरी शादी की इच्छा जताई और पत्नी ने शादी के लिए सहमति जता दी।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक के यात्रियों की बस हुई सड़क हादसे का शिकार, कई घायल, गंगोत्री धाम जा रहे थे दर्शन के लिए


दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा से तय करा दी जहां युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बारात लेकर गया ।साथ ही उसकी पहली पत्नी भी अपने पति के साथ बाराती बनकर गई बारात जब दुल्हन के घर पहुंचे पत्नी को साथ देख कर शादी में आए लोग हैरान रह गए। मामला पुलिस थाने तक गया और पुलिस औरत की सहमति को देखकर कुछ नहीं कर पाई और बड़े धूमधाम से शादी हो गई।

यह भी पढ़ें -  इस बहरी सरकार को जगाने के लिए जोर से बोलना जरूरी है : पुष्कर दुबड़िया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999