भीषण आग से तबाही!,1,000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर, समुद्र के रास्ते किया रेस्क्यू- Fire

खबर शेयर करें -

whatsapp sharing button

fire-in philippines-thousand-homes destroys

Philippines Fire: फिलीपींस के एक छोटे द्वीप आइलेट में भीषण आग की खबर सामने आ रही हैं। जिसने भारी तबाही मचा दी है। आग इतनी भयंकर लगी है कि हजारों लोग बेघर हो गए।

सरकारी समाचार एजेंसी PNA के मुताबिक ये आत बीती रात करीब 10 बजे लगी। करीब चार घंटे तक ये आग धधकती रही। इसमें करीब 1000 घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। तेज हवाओं ने हालत को और भी ज्यादा बिगाड़ दिया। हवाओं के चलते आग तेजी से फैली और घनी आबादी वाले इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  Hardik Pandya नई गर्लफ्रेंड माहिका संग हुए रोमांटिक, शेयर की कोजी तस्वीरें

Philippines में भीषण आग से तबाही! 1,000 घर जलकर राख

इस हादसे में करीब 5000 से अधिक लोगों को दोनों जमीन और समुद्र के रास्तों से रेस्क्यू किया गया। राहत कार्य शुरू हो गया तहै। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों को लोगों के इलाज और मेडिकल जरूरतों के लिए तैनात किया गया है।

हजारों लोग बेघर, समुद्र के रास्ते किया रेस्क्यू

बोंगाओ नगर आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन कार्यालय (MDRRMO) की माने तो इसमें किसी की भी जान-मान की हानी नहीं हुई है। लेकिन कई फुटब्रिज आग की चपेट में आ गए। जिससे आग बुझाने और बचाव कार्यों में काफी मुश्किल आई। दमकल कर्मियों ने करीब रात के 2 बजे (1800 GMT) आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रसाशन की ओर से संपत्ति को हुए टोटल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999