हम आपके हैं कौन’ और ‘बाजीगर’ फिल्मों के गीतकार Dev Kohli का निधन, 81 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड के दिग्गज लिरिसिस्ट देव कोहली अब इस दुनिया में नहीं है। 81 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से पिछले एक दो महीने से गीतकार अस्पताल में भर्ती थे।

अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती गायक की तबियत में सुधार न होने की वजह से डॉक्टर ने जवाब दे दिया। 10 दिन पहले वो अपने घर वापिस आ गए थे। जिसके बाद आज सुबह चार बजे उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने किया सचिवालय के आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण,कही ये बात

देव कोहली लिखे सैंकड़ों गानें
देव कोहली एक बेहतरीन लिरिसिस्ट है। उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, लाल पत्थर, हम आपके हैं कौन, जुड़वा 2,शूट आउट ऐट लोखंडवाला, जैसी सैकड़ों फिल्मों के लिए गाने लिखे है। उन्होंने सलमान खान स्टारर मैंने प्यार किया के ब्लॉकबस्टर गाने कबूतर जा जा,आते-जाते हंसते गाते, आजा शाम होने आई जैसे गीत लिखे है।

यह भी पढ़ें -  आपके जेब में लगेगा बिजली का करंट, यूपीसीएल का नया प्रस्ताव

कई सुपरहिट गाने लिस्ट में
इसके अलावा उन्होंने फिल्म लाल पत्थर का ‘गीत गाता हूं मैं’, हम आपके है कौन का ‘माई ना माई मुंडेर पर तेरी बोल रहा है कागा’, बाजीगर फिल्म का ‘ये काली काली आंखें’, जुड़वा २ का ‘चलती है क्या नौ से बारह’ मुसाफिर फिल्म का ओ साकी साकी जैसी कई गांव को उन्होंने अपने बोल दिए है। देव कोहली ने अपने करियर के इतिहास में अन्नू मलिक, आनंद राज आनंद, आनंद मिलिंद, राम लक्ष्मण आदि संगीतकारों के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें -  यहां तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया दसवीं का छात्र , मचा हड़कंप

गीतकार का अंतिम संस्कार होगा आज
बता दें की देव कोहली का पार्थिव शरीर उनके मुंबई के घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद उनका मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। देव कोहली अपने घर पर सुबह नींद में ही चल बसें। मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।

Advertisement