DGP ने पदक विजेताओं को दी बधाई, दिलाई गणतंत्र दिवस संकल्प शपथ

खबर शेयर करें -



देहरादून: पुलिस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामाना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने हेतु प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत एवं आईजी कुमाऊं ने एम0बी0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में वर्षिकोत्सव आगाज 2023 कार्यक्रम में संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999