धामी सरकार की जन-कल्याणकारी पहल: रामनगर के छोई न्याय पंचायत में बहुद्देशीय शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ

खबर शेयर करें -

रामनगर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड रामनगर की न्याय पंचायत छोई में आज बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राथमिक विद्यालय गजपुर बड़ुवा में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी द्वारा की गई।
बहुद्देशीय शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, जनसमस्याओं की सुनवाई करना तथा उनका त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा नागरिकों को आरटीई अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
दुग्ध विभाग द्वारा 15 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
बाल विकास विभाग के अंतर्गत नंदा गौरा योजना के 10 आवेदन प्राप्त किए गए तथा महालक्ष्मी योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
होम्योपैथी विभाग द्वारा 33 लोगों को औषधि वितरित की गई, जबकि आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 41 लोगों को औषधि उपलब्ध कराई गई।
पशुपालन विभाग द्वारा 22 पशुधारकों को औषधि वितरित की गई।
वन विभाग द्वारा 5 जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
कृषि विभाग के अंतर्गत 15 किसानों की किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया तथा 5 नए आवेदन प्राप्त हुए।
उद्यान विभाग द्वारा 8 लोगों को दवाइयों एवं बीजों का वितरण किया गया।
सहकारिता विभाग द्वारा 10 लोगों को छिड़काव हेतु दवा वितरित की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 176 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर औषधि वितरण तथा 16 लोगों की नेत्र जांच की गई।
श्रम विभाग के अंतर्गत 12 लोगों का पंजीकरण किया गया।
लघु सिंचाई विभाग द्वारा 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा मत्स्य विभाग द्वारा 12 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 9 वृद्धावस्था पेंशन एवं 6 विधवा पेंशन से संबंधित कुल 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
पंचायतीराज विभाग द्वारा 25 राशन कार्डों में संशोधन किया गया तथा 12 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए।
ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत 6 लोगों को एनआरएलएम के तहत सीसीएल लिमिट स्वीकृत की गई, 3 यूसीसी प्रमाण पत्र जारी किए गए, 38 लोगों का आधार अपडेट किया गया तथा 17 यूसीसी आवेदन प्राप्त हुए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 25 राशन कार्डों की केवाईसी की गई एवं 2 राशन कार्डों में संशोधन किया गया।
राजस्व विभाग के अंतर्गत आय (5), जाति (3), स्थायी (9), ईडब्ल्यूएस (1) एवं उत्तरजीवी (2) प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि आय (5), जाति (8), स्थायी (14), ईडब्ल्यूएस (2), उत्तरजीवी (3) एवं चरित्र (2) प्रमाण पत्र जारी किए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र नेगी ने कहा कि धामी सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं सरल तरीके से पहुँचे। बहुद्देशीय शिविर सरकार की जन-समर्पित एवं समाधान-केंद्रित कार्यशैली का सशक्त माध्यम हैं।
यह बहुद्देशीय शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने, समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सफल, प्रभावी एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़ें -  हरक सिंह रावत की फिर बढ़ी मुश्किलें, सहसपुर जमीन घोटाला मामले पर ED ने दाखिल किया आरोप पत्र

इस अवसर पर विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट उत्तराखंड सरकार में दायित्व धारी मनवीत सिंह, क्षेत्र प्रमुख मंजू देवी,ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी,उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकूना सहित न्याय पंचायत के विभिन्न ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्रामीण जनता, विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999