नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम सीमा के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों ने अब आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कोरोना काल में पिछले साल दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों को मिल रही कई सुविधाएं वापस ले लेने का आरोप लगाया, वहीं अब आम आदमी पाटीॅ ने यहां के लोगों की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।


दमुवाढूंगा के लोगों ने इस क्षेत्र में नगर निगम पर हाउस टैक्स लगाने का विरोध करने का फैसला किया है। इसके विरोध में तमाम लोग आज आप के नेतृत्व मेंअंबेड़कर पाकॅ पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि यहां लोगों को सुविधाएं नहीं दी जा रही है। जबरदस्ती लोगों पर हाउस टैक्स थोपे जा रहा है। आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा है कि सरकार ने नगर निगम दमुवाढूंगा के लोगों को नगर निगम में शामिल करा दिया। अब उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि दमुवाढूंगा को नगर निगम से बाहर कर राजस्व गांव का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा यहां के लोगों के साथ हमेशा दोयम दजेॅ का व्यवहार करते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज